शिशुमंदिर लोहाघाट के बच्चों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य।
- फोटो : अमर उजाला
संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में डॉ. लीलाधर भट्ट सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने परचम लहराया। सफलता पर स्कूल परिवार ने पुरस्कृत किया।
प्रधानाचार्य तुलसी प्रसाद ओली ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि 20 सितंबर को जंग बहादुर चंद स्कूल टनकपुर में हुए संभाग प्रतियोगिता में यश टम्टा ने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त की।
गोला फेंक में अभिषेक महर ने तृतीय, ऊंची और लंबी कूद में सचिन ने तृतीय, माही ने गोला क्षेपण में प्रथम, 200 मीटर में द्वितीय और 100 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक और विज्ञान प्रश्नमंच में द्वितीय, भाषण में दीया माहरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अव्वल छात्रों को प्रधनाचार्य ने पुरस्कृत किया।