फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे बंद रहा लोहाघाट बाजार

Thu, 13 Sep 2018 10:40 PM IST
उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट तहसील में प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को पांच घंटे तक बाजार बंद रखा। तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर प्रशासनिक कार्यवाही के खिलाफ नाराजगी जताई। बाद में मौखिक रूप से तय किया गया कि खड़ी बाजार में व्यापारी नाली के ऊपर सामान लगा सकेंगे, मगर सफाई के दौरान तत्काल सामान हटाना पड़ेगा। एसडीएम से वार्ता के बाद व्यापारियों ने बंद खत्म किया।  
विज्ञापन


तहसीलदार नीलू चावला के नेतृत्व में प्रशासन और नगर पंचायत की टीम ने बुधवार को नालियों से बाहर दुकानें लगाने, दुकानों में कूडे़दान न रखने और पॉलीथिन के इस्तेमाल पर 12 व्यापारियों के चालान किए थे। इस कार्रवाई से नाराज खड़ी बाजार के व्यापारियों ने बुधवार शाम को प्रतिष्ठान बंद कर तहसील पर प्रदर्शन किया।

बृहस्पतिवार को व्यापार संघ अध्यक्ष भैरवदत्त राय, कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी, महासचिव दीपक जोशी, संप्रेक्षक विवेक ओली के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। एसडीएम आरसी गौतम ने कहा कि नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें