गणेश चतुर्थी पर घोष के साथ सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
बनबसा में श्रीजी सरकार परिवार (राधा रानी परिवार) की ओर से प्राचीन हनुमान मंदिर में गणेश भगवान की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के बच्चों ने घोष के साथ यात्रा तो महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। पंडित मदन काफले के पुरोहित्व में पूजा अर्चना के साथ ही भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई।
गणेश चतुर्थी पर पहली बार बनबसा में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। श्रीजी परिवार सदस्य व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी और संरक्षक संजय अग्रवाल ने बताया कि प्राचीन हनुमान मंदिर में आगामी पांच दिनों तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगेे। कार्यक्रम संपन्न कराने में अंकित ठाकुर, सुशील वर्मा, यश गांधी, हिमांशु, राय, अजय बिष्ट आदि ने सहयोग दिया।