फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट : नियति ही बन गया जरूरत के लिए पानी ढोना

Sat, 30 Dec 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में गंभीर बने पेयजल संकट के चलते लोगों को पानी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। बच्चे, बुजुर्ग, महिला, पुरुष करीब दो से तीन किमी दूर नर्सरी गधेरे, अक्कल धारे से पानी ढोकर जरूरतें पूरी करने के लिए मजबूर हैं। कड़ाके की ठंड के बीच पानी ढोते-ढोते लोगों के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

पेयजल संकट से प्रभावित इलाकों के लोगों का कहना है कि जल संस्थान नगर में तीसरे या चौथे दिन पानी की आपूर्ति करता है, उसमें भी आधा घंटा भी पानी नहीं आता है। लोहाघाट नगर के लिए प्रतिदिन 2160 केएल (किलोलीटर) पानी की जरूरत है लेकिन नगर के लिए बनी चार योजनाओं से मात्र 720 केएल पानी ही रोज मिल पा रहा है। लोग नौलों, गधेरों और हैंडपंप से पानी लाकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं।
कोट
करीब दो किमी दूर नर्सरी गधेरे से 15 लीटर पानी का केन कंधे पर ढोकर लाना पड़ता है। घर में तीसरे दिन पानी आता है जिससे परिवार का गुजारा नहीं हो पाता है। सरकार और जनप्रतिनिधियों को लोहाघाट नगर के लिए कोई बड़ी पेयजल योजना बनानी चाहिए ताकि लोगों को रोज पानी मिल सके। - लक्ष्मण सिंह बिष्ट, बजरंग बली वार्ड।
विज्ञापन


25 से 30 मिनट ही मिल पाता है पानी
छह छोटी-बड़ी केन लेकर पानी भरने गधेरे पर आए हैं। घर में तीन-चार दिन में पानी आता है। उसमें भी 25 से 30 मिनट ही पानी मिल पाता है। रोज अपनी बाइक से केन में पानी भरकर ले जाना मजबूरी बन गया है। - केआर टम्टा, मीनाबाजार वार्ड हथरंगिया।

स्कूटी से ले जाते हैं पानी
घरों में पानी रोज नहीं आता लेकिन पानी की जरूरत तो रोज रहती हे। रोजाना स्कूटी से आकर पानी ले जाना पड़ता है। ठंड के दिनों में पानी ले जाने में काफी परेशानियां होती हैं। पेयजल समस्या का समाधान प्राथमिकता से होना चाहिए। - गुड्डू, ऋषेश्वर वार्ड।
क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन ठीक करने का काम शुरू

लोहाघाट (चंपावत)। नगर को पेयजल की आपूर्ति करने वाली चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना की मुख्य पेयजल लाइन फटने के बाद नगर में पेयजल संकट बना हुआ है। अमर उजाला की ओर से पेयजल लाइन फटने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद जल संस्थान हरकत में आ गया है। विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार की सुबह नगर के बाड़ीगाड़ में चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना की लाइन सड़क किनारे फट गई थी जिससे काफी पानी बर्बाद हो रहा था। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह से ही क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को सही करने का कार्य शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि रविवार से पेयजल आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें