फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत और लोहाघाट के विकास की महायोजना बनेगी

Sat, 30 Dec 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में मास्टर प्लान को लेकर बैठक में मौजूद विशेषज्ञ। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत चंपावत और लोहाघाट नगर के विकास के लिए महायोजना (मास्टर प्लान) तैयार की जाएगी। महायोजना को लेकर शनिवार को डीएम नवनीत पांडे ने चंपावत नगर की महायोजना की तैयारी के संबंध में वास्तुकला विद्यालय नई दिल्ली के विशेषज्ञों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

वास्तुकला विद्यालय से आए प्रो. अशोक कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्तमान तक दोनों नगरों के लिए तैयार मास्टर प्लान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चंपावत नगर का मास्टर प्लान वर्ष 2041 तक नगर की लगभग 50 हजार की जनसंख्या के अनुसार तैयार किया जा रहा है। डीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनएच बाईपास से लगे गांवों को नगर मुख्यालय से जोडऩे और रिंग रोड का प्रस्ताव सात दिन में तैयार कर महायोजना में शामिल किए जाएं।
बैठक में दिल्ली से आए विशेषज्ञों ने बताया कि दोनों नगरों में पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन सहित अन्य अवस्थापना सुविधाओं को भी प्रस्ताव शामिल किया गया है। बैठक में प्रो. अशोक कुमार, प्रो. आर विश्वास, प्रो. संजय गुप्ता, सीडीओ संजय कुमार सिंह, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, सीईओ डॉ. मेहरबान सिंह, एसडीएम रिंकू बिष्ट, सौरभ असवाल, टाउन प्लानर एस श्रीवास्तव, ईओ अशोक वर्मा, प्रियंका रैक्वाल सहित विभिन्न विभागों से आए अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें