फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोहाघाट डिपो को जल्द मिलेगी दो नई बसें

Sat, 27 Dec 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज के लोहाघाट डिपो को जल्द ही दो नई बसों की सौगात मिलने वाली है। नई बसें मिलने के बाद यात्रियों को कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लोहाघाट डिपो में वर्तमान में बसों की भारी कमी बनी हुई है। डिपो की अधिकांश बसें पुरानी हो गई हैं, कई बसें तो पर्वतीय क्षेत्र का मानक पूरा करने के बावजूद भी विभिन्न रूटों पर दौड़ रही हैं। डिपो में वर्तमान में 32 बसों का बेड़ा है, इसमें से कुछ समय पूर्व आई 12 बसों का संचालन दिल्ली रूट पर किया जा रहा है। करीब 10 बसें पर्वतीय क्षेत्र का अपना मानक पूरा कर चुकी हैं। 10 बसें मानक पूरी करने की कगार में पहुंच रही हैं। डिपो में बसों की कमी के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पुरानी बसें आधे रास्ते में खराब हो रही हैं, इससे यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ती है।
इधर, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए लगातार शासन में लोहाघाट डिपो को नई बसें दिलाने की पहल की। पूर्व में भी उनके प्रयासों से डिपो को 12 नई बसें मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शासन की ओर से लोहाघाट डिपो को दो नई बसें आवंटित की गई हैं। जल्द ही सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद लोहाघाट डिपो में दो नई बसें और जुड़ जाएंगी। वर्तमान में डिपो में 32 बसों का बेड़ा है। - सूरजभान सिंह, प्रभारी एसएसआई
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें