फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाराकोट क्षेत्र में तीन तेंदुए एकसाथ दिखने से लोगों में दहशत

Sat, 27 Dec 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट क्षेत्र में दिख रहे तीन तेंदुए। स्रोत : वीरू
विज्ञापन
चंपावत। जिले के बाराकोट में एक साथ तीन तेंदुए दिखाई देने से डर का माहौल है। तीनों तेंदुए नगर के समीप एक पहाड़ी पर चहलकदमी करते नजर आ रहे हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि दो बच्चे और एक वयस्क है। उनके साथ होने से वह एक ही परिवार के प्रतीत हो रहे हैं।
विज्ञापन

बाराकोट नगर की एक पहाड़ी में तीन तेंदुओं का एक साथ चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्षेत्र के वीरू ने अपने ड्रोन से तेंदुओं की चहलकदमी को शूट किया है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को तेंदुए ने क्षेत्र में एक गाय को मारा था। शुक्रवार की सुबह तेंदुए मांस खाने के लिए आए। इस दौरान उनकी चहलकदमी ड्रोन कैमरे में कैद हो गई। शुक्रवार को गाय को आधा खाने के बाद तेंदुए ओझल हो गए। इसके बाद शनिवार को उक्त स्थान पर मृत गाय का एक भी अवशेष नहीं दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त करने की मांग की है। वीरू ने बताया कि वीडियो बनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों का जागरूक और सतर्क करना है, ताकि वह अकेले जंगल न जाएं और सावधान रहे। इधर एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्र में गश्त जारी है। वन विभाग की टीम लगातार लोगों को सतर्क कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें