फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट वासियों को भी मिलेगी मुफ्त वाईफाई सेवा

Tue, 12 Jan 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो पिथौरागढ़ की तर्ज पर राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा लोहाघाट में भी मुफ्त वाईफाई सेवा शुरू कराएंगे, जिसके लिए उन्होंने संचार कंपनियों से बातचीत कर ली है। बुधवार 13 जनवरी से इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह बात उन्होंने छात्र संघ पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शुरुआत में नगर के रामलीला मैदान के आसपास एवं पीजी कॉलेज में वाईफाई सेवा शुरू की जाएगी, यदि इसके आशातीत परिणाम सामने आएंगे तो इसे नगर के अन्य क्षेत्रों में भी शुरू किया जाएगा। छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज बडोला, महासचिव नेहा गड़कोटी, भावना, सिमरन, शबनम बानो, चंचल कुंवर, लोकेश पांडेय, अंकित, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अजय ढेक, भुवन बोरा आदि ने यहां वाईफाई सेवा शुरू करने पर जोर दिया।

छात्रसंघ महासचिव नेहा ने कहा कि छात्राओं के लिए महाविद्यालय में कॉमन रूम की स्थापना की जाए, जहां बुक बैंक की पृथक से व्यवस्था होगी। माहरा ने कहा कि भवन का निर्माण जिला योजना में प्रस्तावित किया जाएगा। संचालन जिपं सदस्य भोला सिंह बोहरा ने किया। इस दौरान ओंकार धौनी, अर्जुन ढेक, शैलेंद्र राय, विजय माहरा, डीडी पांडेय, नवीन राय आदि ने माहरा को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें