फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सस्ता गल्ले की दुकानों पर ताला, गोदाम के सामने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चंपावत के राजकीय खाद्यान भंडार के सामने प्रदर्शन करते सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ ने दुकान बंद कर प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की ओर से मंगलवार को खाद्य गोदाम के सामने उन्होंने मांगों को लेकर धरना देकर नारेबाजी की। संगठन 11 सूत्री मांगों को लेकर नौ फ रवरी तक दुकान बंद रखेगा। इस अवधि में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को राशन का वितरण नहीं किया जाएगा। संगठन ने कहा कि खाद्य मंत्री रेखा आर्या के आश्वासन पर कार्रवाई नहीं होने पर 16 फ रवरी से उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन
ब्लॉक अध्यक्ष: भरत राम, उपाध्यक्ष: चंदन सिंह, प्रहलाद सिंह, श्याम सिंह और पूरन सिंह। महासचिव: दीवान सिंह, कोषाध्यक्ष: मोहन सिंह बोहरा, संगठन सचिव: पुष्कर दत्त, नवीन राम व नित्यानंद, मीडिया प्रभारी: पंकज शॉह, मोहन तड़ागी, संरक्षक, हरिदत्त, लोकमणि, दीपक, श्याम सिंह और दीवान सिंह कठायत।
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांगें
- राशन डीलरों को न्यूनतम मासिक आय दी जाए।
- देय कमीशन का भुगतान तत्काल हो।
- चावल, गेहूं और चीनी में प्रति क्विंटल एक किलो परिचलन नुकसान दिया जाए।
- खाद्यान्न गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जूट के बोरों में आपूर्ति हो।
- कोरोना में मृत राशन डीलरों के परिजनों को सम्मानजनक मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें