फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के चलते शराब की दुकान में लगाया ताला

Tue, 11 Apr 2017 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
शराब की दुकान में ताला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय में एक बार फिर से शराब की दुकान खोलने की सरकारी कोशिश परवान नहीं चढ़ पाई है। मंगलवार को ललुवापानी रोड पर देसी और विदेशी शराब की दुकान खुलने पर विरोध में महिलाएं और युवक उमड़ पड़े। इसके बाद शराब ठेकेदार को दुकान में ताला लगाना पड़ा।
विज्ञापन


महिलाओं ने जहां दुकान के आगे धरना शुरू कर दिया, वहीं युवा नारेबाजी पर उतर आए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जिला आबकारी अधिकारी दीपाली शाह और कोतवाल बीसी शर्मा दल बल के साथ पहुंचे, लेकिन महिलाओं ने दोनों को ही खूब खरी खोटी सुनाई। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी हालत में उक्त जगह पर शराब की दुकान नहीं खोलने देंगी।

युवाओं और महिलाओं का कहना था कि जिस जगह पर दुकानें खोली गई है, वहां से कुछ नीचे कालेसन तथा ऊपर भूमिया देवता का मंदिर है। साथ ही इस सड़क से ललुवापानी, किसकोट, पल्सों, ढकना, चक्कू, सेलाखोला, नादबोरा, हिंग्लादेवी, पुनाबे, ललुवापानी, च्यूराखर्क आदि गांवों की बालिकाएं स्कूल पढ़ने आती हैं। बीच रास्ते में शराब की दुकान खोले जाने से उनके साथ कभी भी कोई हादसा हो सकता है। मौके पर पहुंची आबकारी अधिकारी ने कहा कि दुकान मानकों के अंतर्गत खोली गई है।
विज्ञापन


यदि किसी ने दुकान में नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पर महिलाओं का आक्रोश भड़क गया और उन्होंने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोशित महिलाओं की काफी देर तक बहस होते रही। बाद में दुकान स्वामी को शटर पर ताला लगाना पड़ा। 

लोहाघाट में महिलाओं ने शराब की बोतलें फोड़ी
अदालत के आदेश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग से शराब की दुकान हटने के बाद नगर भर में शराब की नई दुकान खोलने का लगातार विरोध हो रहा है। शीतला माता मंदिर के पास सोमवार की रात को गुपचुप तरीके से शराब की दुकान खोलने की भनक लगते ही महिलाएं भड़क गई। महिलाओं ने कई शराब की बोतलों को फोड़कर विरोध जताया।

सोमवार की रात को शीतला माता मार्ग में एलआईसी के नजदीक की मकान में भी गुपचुप तरीके से शराब की दुकान खोलने को लेकर फिर से हंगामा हो गया। ठेकेदार द्वारा रात में शराब की पेटियां उतरवाना शुरू कर दी। भनक लगती ही मोहल्ले की महिलाएं भड़क गईं। विमला गहतोड़ी, बसंती देउपा, कल्पना देवी, हेमा देवी, दीपा सनवाल, पूजा उपाध्याय, रीता राय आदि ठेकेदारों से भिड़ गई।  उन्होंने उतारी गई पेटियों में से शराब की कई बोतलें तोड़ दी। हंगामा बढ़ता देख मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। थानाध्यक्ष मीनाक्षी नौटियाल के नेतृत्व में दलबल के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

विरोध जता रही महिलाओं ने मोहल्ले में दुकान खोलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंची तहसीलदार नीलू चावला ने वस्तु स्थिति का जायजा लेकर शराब की दुकान बंद करने के निर्देश दिए। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें