सुखीढांग के पास सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ डंपर।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर सूखीढांग और सिन्याड़ी के बीच चढ़ाई में खनिज ढो रहे एक डंपर की हाइड्रोलिक अचानक खुलने से डंपर का अगला हिस्सा हवा में लटक गया।
शुक्रवार सुबह डंपर चल्थी खनन से खनिज सामग्री लादकर टनकपुर आ रहा था कि सूखीढांग और सिन्याड़ी के बीच अचानक उनका हाइड्रोलिक खुलने से उस पर लदी खनिज सामग्री बीच सड़क पर अनलोड हो गई और डंपर का अगला हिस्सा ऊपर उठकर हवा में लटक गया। चालक ने कूद कर किसी तरह जान बचाई। बाद मेें जेसीबी की मदद से डंपर को सीधा कर सड़क से हटाया गया। गनीमत रही कि डंपर पीछे को नहीं खिसका, अन्यथा हादसा हो सकता था।