फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर से देर रात पहुंचा उम्मीद का टीका, व्यवस्थाएं चाक-चौबंद

विज्ञापन
कोविड के टीकाकरण से पूर्व चंपावत में टीकों को रखने के लिए डीप फ्रीजर का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. आर? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कोविड से बचाव के लिए 16 जनवरी को होने वाले पहले चरण के टीकाकरण के लिए कोविड का टीका रुद्रपुर स्थित क्षेत्रीय वैक्सीन भंडार से बृहस्पतिवार रात चंपावत पहुंचा। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि इन टीकों को पूरी सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुरूप यहां बनाए केंद्र में रखी गई। टीके के पहुंचने से पूर्व टीका केंद्र की सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। बताया गया कि डीप फ्रीजर, उपकरण, जनरेटर सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह ठीक हैं। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि जिले में 2126 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जाना है। पहले चरण में ये टीके चंपावत जिला अस्पताल और टनकपुर संयुक्त अस्पताल में लगाए जाएंगे। एक दिन में सौ-सौ लोगों को टीका लगेगा। यह टीका 1175 स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें