विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने गल्ला गांव में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी। इस दौरान लोगों ने उन्हें थोड़ी सी बारिश में प्राथमिक विद्यालय की छत टपकने से छात्र-छात्राओं को होने वाली दिक्कत की जानकारी दी। साथ ही कालाकोट में पीने के पानी की समस्या बताई। ग्रामीणों का कहना था कि यहां का हैंडपंप भी खराब है। विधायक ने कहा कि शीघ्र ही हैंडपंप ठीक करने के साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भवन की मरम्मत के लिए पत्र लिखेंगे।
इस दौरान विधायक ने युवक मंगल दल और महिला मंगल दल तड़ाग, कालाकोट, ईजड़ा, बैड़ाओड़, नौमाना, ढटीगांव, पाडासोंसेरा को क्रिकेट किट, महिला मंगल दलों को हारमोनियम, चिमटा, ढोलक आदि का वितरण किया। ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा ने ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करने का आश्वासन दिया। संचालन मंडल अध्यक्ष राजू अधिकारी ने किया। वहां पर ललित कुंवर, प्रकाश राय, प्रशांत गहतोड़ी, दीपक कालाकोटी, लोकमान सिंह, संजय मुरारी, सुमित मौनी, सुनीता, शांति, कविता, ममता, भैरव दत्त जोशी, भीम सिंह, संजय जोशी आदि मौजूद थे।