फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखित परीक्षा में शामिल होंगे 1446 अभ्यर्थी

Wed, 24 Feb 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) की शारीरिक दक्षता परीक्षा बुधवार को पूरी हो गई है। बुधवार को 174 अभ्यर्थियों में से 19 शारीरिक दक्षता परीक्षा में फेल हुए। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1649 में से 203 अभ्यर्थी फेल हो गए। 31 पदों के लिए 1446 अभ्यर्थी 22 मई को होने वाली लिखित परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


15 फरवरी से बुधवार तक चंपावत जिले में शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए अन्य उपायों के अलावा वीडियोग्राफी भी की गई थी। आयोजन मेें एडीएम जेएस राठौर, एसडीएम भगत सिंह फोनिया, सीएस डोभाल, निर्मला बिष्ट, कलक्ट्रेट की प्रभारी अधिकारी सीमा विश्वकर्मा, एपीडी केएन तिवारी, सीओ आरएस रौतेला, पीआरडी के डीओ हरीश जोशी, जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी मनोज पांडेय, परीक्षा निरीक्षक पीतांबर भट्ट, पीटीआई दामोदर कापड़ी, कुंवर राम आदि ने सहयोग किया।

एक मार्च तक जमा होंगे पुलिस दरोगा फार्म
26 महिला पुलिस दरोगा और 150 महिला कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा किए जा रहे हैं। एक फरवरी से एक मार्च तक आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। इन दिनों यहां फार्म भरने वाले अभ्यर्थियों का हुजूम उमड़ रहा है। पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि अब तक महिला पुलिस दरोगा के लिए 156 और महिला कांस्टेबल के लिए 166 आवेदन जमा हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें