क्षेत्र में मंदिर, मस्जिद और स्कूल के पास से शराब की दुकानों को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा।
मंदिर, मस्जिद, बस अड्डे और स्कूलों से 50 मीटर की परिधि में खोली गई अंग्रेज और देसी शराब की दुकानों को अन्यत्र शिफ्ट करने को लेकर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यहां बस अड्डे की दुकानों के सामने प्रदर्शन किया। बाद में थाने के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में स्कूल, बनबसा बस अड्डे के पास शराब की दुकानें खोले जाने को नियम विरुद्ध बताते हुए अन्यत्र खोलने की मांग उठाई। चेतावनी दी यदि दुकानें अन्यत्र शिफ्ट नहीं की गई तो मोर्चा इसके विरोध में आंदोलन शुरू करेगा। प्रदर्शन में संजय ठाकुर, गणेश चंद, आदेश सिंह चौहान, अनुराग, विनय, पवन कुमार, मुकेश कुमार, किशन कश्यप, हरीश सिंह नेगी, सुनील देवल, विकास कश्यप, दुर्गेश आदि शामिल थे।