फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी एक सफर है सुहाना...

Thu, 04 May 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। वर्षभर की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिवाजी सदन को लगातार दूसरी बार चल शील्ड दी गई। मुख्य अतिथि डीएम डॉ.अहमद इकबाल और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने मां सरस्वती के चित्र में माल्यार्पण कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि कठोर मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इसके लिए निरंतर मेहनत जरूरी है।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना और स्वागत गीत के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। हिंदी, कुमाऊंनी, गढ़वाली आदि गीतों पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी। छात्रों ने जिंदगी एक सफर है सुहाना, दिल है छोटा सा छोटी सी आशा, आयो रे आयो रे आयो रे मारो ढोलना, बेड़ू पाको बारा मासा, नरैण काफल पाको चैत मेरी छैला गीत बेहद सराहे गए। शिक्षक राजेश चौधरी और रजनी गोला के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्राचार्य बीडी ओली ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें