फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर पलटी कार, एलआईसी प्रबंधक बचे

Wed, 25 Oct 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
सूखीढांग के पास पलटी कार को हटाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर सूखीढांग के पास बुधवार अपरान्ह एक कार पलट गई। दुर्घटना में कार सवार भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शाखा प्रबंधक बाल-बाल बच गए। सड़क के बीच में कार के पलटने से करीब 15 मिनट तक एनएच पर आवाजाही भी ठप रही।
विज्ञापन

सूखीढांग के पास एलआईसी डीडीहाट के शाखा प्रबंधक देवेश कुमार पांडेय की कार बीच सड़क पर पलट गई। वे नई कार लेकर डीडीहाट जा रहे थे, तभी राजमार्ग चौड़ीकरण के चलते बीच रास्ते पर पड़े पत्थर से कार अचानक असंतुलित होकर पलट गई। उन्हें मामूली चोटें आईं। अलबत्ता बड़ा हादसा बच गया। वहां से गुजर रहे डा.वीके जोशी सहित आसपास के लोगों की मदद से कार को रास्ते से हटाया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें