चंपावत। जिला मुख्यालय में पीएम श्री जीआईसी में पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। इससे बच्चों को एकांत में पढ़ने के लिए बेहतर माहौल हो गया है। जीआईसी के प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने बताया कि पालिका ने स्कूल परिसर की भूमि पर पुस्तकालय खोलने की बात कही थी। इस पर पालिका स्तर से ही कार्यवाही की जानी है।
पुस्तकालय खुलने से विद्यालयों के संसाधनों में भी विस्तार होगा और बच्चों को पढ़ाई के लिए पुस्तकालय में अच्छा माहौल मिलेगा। उन्होंने बताया कि अगर पुस्तकालय भवन की कार्यवाही होती है तो विषय संबंधी पुस्तकों के साथ ही कॅरिअर संबंधी पुस्तकें भी रखी जाएंगी। बताया कि विद्यालय में 700 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। संवाद