चंपावत। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनंद गुसाई के निर्देशन में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर घटोत्कच मंदिर परिसर में योगाभ्यास किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह ने कहा कि हरित योग भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की पहल है। बाल कुमार, सुशील कलौनी, कमला ने योगाभ्यास कराया। यहां राजकीय नर्सिंग कॉलेज प्राचार्या डॉ. रश्मि, गिरेंद्र चौहान, डॉ. सुभाष राणा, देवेंद्र पंवार, अरविंद कुमार, अमनमणि त्रिपाठी, उपेंद्र सिंह,उमा, हरीश कुमार, महेंद्र घम्याल, कमल गिरी, नरेंद्र नाथ गोस्वामी आदि रहे। संवाद