देवीधार देवी महोत्सव में आयोजित शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। देवीधार सांस्कृतिक विकास सामिति के अध्यक्ष जीवन मेहता और सचिव प्रकाश राय की देखरेख में संचालित भजन और गायन प्रतियोगिता में संगीत शिक्षक अनूप कौशल के शिष्यों अजय कलखुड़िया ने मैया जगमग चमके तेरी लौ ज्योति की गाकर प्रथम स्थान पाया और महिमा बिष्ट ने तोरा मन दर्पण कहलाए गाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं अमित जोशी को तृतीय स्थान मिला। प्राथमिक वर्ग बालकों की 200 मीटर दौड़ में विकास कुमार, अजय विश्वकर्मा, सचिन कुमार, बालिकाओं में भावना देउपा, निकिता अधिकारी, निकिता महर ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में नवनीत पंत, कुशाग्र गड़कोटी, गौरव पंत, प्राथमिक वर्ग की कविता लेखन में पारस शर्मा, पहले तीन स्थान में रहे। प्राथमिक वर्ग की एकल कैरम प्रतियोगिता में निखिल राय विजेता, विशाल उप विजेता, जूनियर वर्ग की बालिका एकल कैरम प्रतियोगिता में मनीषा देउपा विजेता, मिताली उप विजेता रही।
महिला ओपन मैराथन में साक्षी बिष्ट ने प्रथम, दिशा अधिकारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार ओपन पुरुष वर्ग की मैराथन में रवि पांडेय ने पहला, भाष्कर तलनियां ने दूसरा, गोविंद सिंह बोहरा ने तीसरा, पंकज कुमार ने चौथा तथा संदीप सिंह ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। देवीधार के देवी महोत्सव में मंगलवार को मेले का मुख्य आकर्षण रायनगर चौड़ी, कलीगांव एवं डैंसली गांवों से निकलने वाली मां भगवती एवं मां महाकाली की डोला रथ यात्राएं होंगी।
चौथे दिन रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
लोहाघाट (चंपावत)। देवधार महोत्सव के चौथे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन किया। उत्तराखंड संस्कृति विभाग की टीम ने भी मनमोहन कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। महर्षि विद्यामंदिर के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली नृत्य राम सेरा की सुंदरा में मनमोहन नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। ज्ञानदीप विद्यामंदिर के शिक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने झोड़ा, चांचड़ी छपेली की दिलकश प्रस्तुति दी। रुमझुमा के डब्बू डांसर ने मुख में मुरली, आए तेरे भवन और बेजुंबा आदि गीतों पर ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। संचालन नरेश राय और दीप जोशी ने किया। वहां पर ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, शिवराज सिंह, नवीन मुरारी, भवानी टम्टा, कविराज मौनी आदि मौजूद रहे।
स्पोर्ट्स क्लब ने जीती फुटबाल ट्राफी
लोहाघाट (चंपावत)। देवीधार के देवी महोत्सव में आयोजित हर्ष देव राय मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता में लोहाघाट स्पोर्ट्स क्लब ने ज्ञानदीप को हराकर ट्राफी अपने नाम की। चौथे दिन आयोजित सेमी फाइनल के प्रथम मैच में लोहाघाट स्पोर्ट्स क्लब ने 1-0 से जीआईसी को हराया और ज्ञानदीप बी ने मल्लिकार्जुन की टीम को पेनाल्टी में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में लोहाघाट स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर ज्ञानदीप बी की टीम को 2-1 से हराया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दीपेश गुंज्याल रहे। रेफरी दीपक सिंह मेहता, विनोद राय थे।