फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तिया के पास जंगल में मृत मिला तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज के अंतर्गत बस्तिया के पास जंगल में एक तेंदुए का शव मिला। वन विभाग ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को जलाकर नष्ट कर दिया है। मौत की वजह तेंदुओं में आपसी संघर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम जंगल में घास लेने गए बस्तिया के गंगा दत्त को दुर्गंध आई तो उन्हें किसी वन्यजीव के मरे होने की आशंका हुई। उन्होंने करीब जाकर देखा तो कालीगाड़ नाले के पार तेंदुए का शव पड़ा था। गंगा दत्त ने फौरन वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। रविवार को टनकपुर पशु चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया। डॉ. शर्मा ने बताया कि तेंदुए की उम्र करीब आठ साल थी और उसे काफी अंदरूनी चोटें आई थीं। ऐसे में कहा जा सकता है कि मौत आपसी संघर्ष में हुई होगी। शव करीब पांच से छह दिन पुराना था। बहरहाल उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोहर सिंह सेलिया की मौजूदगी में तेंदुए के शव को जला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें