फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू हुई ब्रेक फेल कार, खाई में लुढ़की, बाल-बाल बचा चालक

विज्ञापन
रीठा साहिब के साल गांव में खाई में लुढ़की बोलेरो कार। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। रीठा साहिब से साल गांव जा रही एक कार के ब्रेक फेल हो गए। बेकाबू कार करीब 200 फीट नीचे खाई में गिर गई। हालांकि कार चालक को ज्यादा चोट नहीं आई।
विज्ञापन

रविवार शाम एक बोलेरो कार (यूके 03/339) साल गांव से करीब एक किमी पहले खाई में लुढ़क गई। कार चला रहे कार स्वामी होशियार सिंह ने ब्रेक फेल होने की आहट लगने पर कार को सड़क से सटी पहाड़ी से टकराने की कोशिश की लेकिन मोड़ आने से कार खाई में लुढ़क गई। जानकारी लगते ही रीठा साहिब के थानेदार दिवान सिंह जलाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सिपाही बालकृष्ण, सुनील, अशोक वर्मा, उमेश कुमार, सतपाल आदि ने होशियार सिंह को खाई से बाहर निकाला। गनीमत रही कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। होशियार सिंह का प्राथमिक इलाज कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें