टनकपुर में लायंस क्लब के दीपावली मेले में डांस प्रस्तुत करती छात्राऐं। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच लायंस क्लब का 22वां दीपावली मेला धूमधाम से शुरू हो गया। पालिकाध्यक्ष एडवोकेट विपिन कुमार ने गांधी मैदान में मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने क्लब की दरिद्र नारायण और पर सेवा कार्यक्रमों की सराहना की। बच्चों की एकल नृत्य प्रतियोगिता को देख दर्शक झूम उठे।
इस मेले में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मेले के पहले दिन बच्चों की एकल नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें 28 कलाकारों ने प्रतिभा का परिचय दिया। लोगों ने मेले में लगे विभिन्न व्यंजनों के स्टालों पर स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा। आयोजन में क्लब के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, सचिव रचित मेहरोत्रा, दीपक छतवाल, अनुराग अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पुनीत शारदा, दीपक शारदा, नरेश अग्रवाल, दीपक जैन आदि ने सहयोग दिया। मेला चेयरमैन विनय अग्रवाल ने बताया कि मेले के दूसरे दिन सोमवार को आर्केस्टा पार्टी की प्रस्तुति होगी। देर रात लकी ड्रॉ भी होगा। उन्होंने बताया कि मेले से होने वाली आय निर्धन एवं जरूरतमंद नेत्र रोगियों के लिए प्रस्तावित शिविर में खर्च की जाएगी।