फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा के गढ़ीगोठ रामलीला में भगवान श्रीराम से मिलने वन पहुंचे भरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। बनबसा के पास गढ़ीगोठ की रामलीला मंचन में नेपाल से भी दर्शक पहुंच रहे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक एवं हरीश पांडेय ने मंचन का शुभारंभ किया। मंचन के निर्देशक चंचल राम के नेतृत्व में दशरथ मरण एवं भरत मिलाप तक की लीला का मंचन हुआ। राम का पात्र प्रियांशु, लक्ष्मण का सौरभ सामंत, दशरथ का राजेंद्र जोशी, भरत का कुणाल भट्ट, शत्रुघ्न आदित्य बिष्ट बने। व्यास के रूप में हिमांशु भट्ट ने लीला की व्याख्या की। हारमोनियम पर पूरन राम एवं तबले पर रमेश राम ने संगत दी। वहां कमेटी के अध्यक्ष शेखर जोशी, सचिव केशर सिंह खोलिया, सुरेश उप्रेती, बहादुर सिंह रावत, हेम जोशी आदि ने सहयोग किया। उधर टनकपुर के गैंड़ाख्याली गांव स्थित आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित मंचन में हनुमान का लंका में प्रवेश, अक्षय कुमार वध, अशोक वाटिका में सीता से हनुमान की भेंट, हनुमान का लंका दहन करने तक की लीला दिखाई गई। उचौलीगोठ में राम भरत मिलाप तक की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें