चंपावत में मुख्य विधिक सहायक परामर्शदाता कार्यालय में मौजूद अधिकारी। संवाद
चंपावत। विधिक सहायता सुरक्षा प्रणाली के तहत जिला न्यायालय परिसर के भवन में मुख्य विधिक सहायक परामर्शदाता कार्यालय खोला गया है। जिला जज कहकशा खान ने बुधवार को इस कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान एसपी देवेंद्र पींचा, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीनियर सिविल जज हेमंत सिंह राणा, सीनियर सिविल जज शिवानी पसबोला, सिविल जज जहांआरा अंसारी एवं बार संघ के सदस्य अधिवक्ता आदि मौजूद रहे।
अधिवक्ता विजय राय पहले चीफ डिफेंस काउंसिल नियुक्त
चंपावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आपराधिक मामलों में विधिक सहायता कार्य के लिए पहली बार चीफ डिफेंस काउंसिल पद पर युवा अधिवक्ता विजय कुमार राय को नियुक्त किया गया है। विजय ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इस नियुक्ति पर जिला जज कहकशा खान, डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी, एसपी देवेंद्र पींचा, जिला बार संघ के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, जिला शासकीय अधिवक्ता विद्याधर जोशी, रमेश उप्रेती, भास्कर मुरारी, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चंद्र जोशी सहित बार संघ से जुड़े अधिवक्ताओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।
राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार के निर्देश
चंपावत। जिला न्यायालय सभागार में बुधवार को पैनल अधिवक्ताओं और पैरालीगल वालंटियर (पीएलवी) की मासिक बैठक हुई। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज कहकशा खान के निर्देश पर सीनियर सिविल जज शिवानी पसबोला ने पैनल अधिवक्ताओं एवं पीएलवी से 13 मई को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। सभी पीएलवी को मई के प्लान ऑफ एक्शन के बारे में बताया गया। साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, स्कैम, सोशल मीडिया स्कीम भी बताई गई। सभी पीएलवी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से छापे गए पर्चे और सरल कानूनी ज्ञानमाला संबंधी किताबें भी बांटीं गईं।