फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओ भिना कसिकै जानू द्वारहाट...

Sun, 25 Oct 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराकोट के लड़ीधुरा महोत्सव में हुई सांस्कृतिक संध्या में संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति अल्मोड़ा के कलाकारों ने ‘ओ भिना कसिकै जानू द्वारहाट’ समेत कई कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि लोहाघाट के ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। उन्होंने आयोजकों को 5100 रुपये की सहयोग राशि दी।
विज्ञापन


नगेंद्र जोशी की अध्यक्षता एवं जगदीश जोशी के संचालन में अल्मोड़ा के कलाकारों ने दैंण होया गणेश देवा हो ईश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रकाश बिष्ट, सोनी, कविता की प्रस्तुति ओ भिना कसिकै जानू द्वारहाट, मोहना मोहना मोहना रटी गौ आदि गीतों पर दर्शक थिकरने लगे। शेखर सिजवाली की प्रस्तुति डीडीहाट की जमुना छोरी, जितेंद्र तुमक्याल, नीलू जौहरी की प्रस्तुति देवी भगवती मैय्या बारकोट, तू दैंण है जाये, क्या भलो लागी रौ छ नीलम जौहार, प्यार की लिफ्ट में, दिल दे दे गिफ्ट में आदि गीतों ने समां बांध दिया। प्रकाश अधिकारी, राजू अधिकारी, लोकमान सिंह, रमेश जोशी, प्रदीप ढेक, नवीन जोशी के अलावा राधा कृष्ण समिति के छात्र भी आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।

लोकनृत्य में एलीट चिल्ड्रेन एकेडमी, सरस्वती शिशु मंदिर अव्वल
बाराकोट के लड़ीधुरा महोत्सव में जारी प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चे बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। ज्येष्ठ वर्ग लोकनृत्य में एलीट चिल्ड्रेन एकेडमी बाराकोट, विवेकानंद विद्यामंदिर बाराकोट, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल रेगड़ू, प्राथमिक वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर बाराकोट, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बापरू, लोक गीत ज्येष्ठ वर्ग में यूनिवर्सल रेगड़ू, विवेकानंद विद्या मंदिर पम्दा बाराकोट, जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत, प्राथमिक वर्ग में यूनिवर्स स्कूल बापरू, शिशु मंदिर बाराकोट क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान में रहे। मेंहदी प्रतियोगिता में सविता कालाकोटी, संगीता कालाकोटी, दीपा थापा, डांस में उपासना, रोहित पांडेय, रीना अधिकारी पहले तीन स्थान में रहे। यह प्रतियोगिताएं मां पूर्णागिरि कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंपावत के निदेशक कृष्णा अधिकारी द्वारा प्रायोजित की जा रही हैं, जबकि स्वर्गीय राम सिंह अधिकारी मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता के एकल मैच में विष्णु गिरि ने रमेश जोशी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। विष्णु गिरि और एचके बंसल के बीच खिताबी जंग सोमवार को होगी। युगल में नवीन जोशी, प्रदीप ढेक विजेता, दीपक सिंह, एचके बंसल उप विजेता रहे। जूनियर वर्ग में यश और मोहित के बीच पहला सेमीफाइनल, अक्षत और सौरभ के बीच दूसरा सेमीफाइनल होगा। युगल का फाइनल मुकाबला मोहित-सौरभ और अक्षत-रिदम के बीच होगा। प्रतियोगिता का संचालन दुर्गेश जोशी, नवीन जोशी, प्रदीप ढेक, रमेश जोशी कर रहे हैं। पुरस्कारों की व्यवस्था स्वर्गीय अधिकारी के पुत्र नीरज और कमल ने की। इधर स्वर्गीय देवी लाल मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन ज्येष्ठ प्रमुख रूपा गोस्वामी ने किया। उद्घाटन मैच में बाराकोट ने पम्दा और बाराकोट बी ने बर्दाखान को हराया। निर्णायक प्रदीप सिंह, नवीन जोशी और आंखों देखा हाल नगेंद्र जोशी ने सुनाया। पुरस्कार सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद वर्मा और पप्पू वर्मा द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें