फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना में पूर्ण हो चुके कार्यो का वर्चुअल शिलान्यास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से बाल विकास पशुपालन, डेयरी विकास, मत्स्य विकास विभाग से संबंधित जिला योजना से पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कई कार्यों का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम (एमबीएडीपी) के तहत पांच लाख की बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड धुरा में अदरक सोंठ पाउडर प्रसंस्करण इकाई की स्थापना का लोकार्पण तथा राज्य योजना के अंर्तगत 7.744 लाख की पशु चिकित्सालय लोहाघाट में शल्य यूनिट की स्थापना, 7.50 लाख धनराशि का नघान में आंगनबाड़ी भवन के निर्माण व 7.50 लाख धनराशि का ठांटा में आंगनबाड़ी भवन के निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने केंद्रीय वित्त पोषित 47.91 लाख धनराशि के वन स्टॉप सेंटर चंपावत के भवन का शुभारंभ भी किया।
बैठक के दौरान डीएम विनीत तोमर ने बताया कि जिला योजना में 40.78 करोड़ के सापेक्ष 29.18 करोड़ को धनराशि प्राप्त हुई थी। 28 करोड़ 29 लाख 90 हजार की धनराशि विभागों को अवमुक्त की जा चुकी हैं। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने डेयरी विकास विभाग और मत्स्य विभाग के लाभार्थियों को अनुदान राशि के चेक भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में सीडीओ आरएस रावत, सीवीओ डॉ.बीएस जंगपांगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल, दुग्ध संघ प्रबंधक राजेश मेहता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें