फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्यों से विरत रहे वकील, किया प्रदर्शन 

Tue, 29 Nov 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
न्यायिक कार्यों से विरत रहे वकील, किया प्रदर्शन  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राजबुंगा से स्थानांतरित हो पुराने टरपनटाइन फैक्ट्री में उपजिला मजिस्ट्रेट और तहसील कार्यालय के शिफ्ट किए जाने के प्रस्ताव का वकील विरोध कर रहे हैं। इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए जिला बार संघ ने मंगलवार को प्रदर्शन किया तथा अदालती कामकाज का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


जिला बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में वकीलों ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने इन दोनों कार्यालयों को कलक्ट्रेट के नजदीक श्रीखंड चौड़ में लाने की मांग की। बार संघ ने कहा कि कलक्ट्रेट के करीब एसडीएम और तहसील कार्यालय खुलने से वादकारियों और आम लोगों को राहत होगी।

विरोध प्रदर्शन में उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रैंसवाल, सचिव निर्मल तड़ागी, कोषाध्यक्ष हेम चंद्र जोशी, संयुक्त सचिव पवन ज्योति मनराल, गुणानंद थ्वाल, विपिन पुनेठा, नरेश ढेक, गिरीश राय, हरीश उप्रेती, सुरेश जोशी, कुंदन राणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें