फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम स्वराज पखवाड़े के तहत उज्ज्वला दिवस का शुभारंभ

Fri, 20 Apr 2018 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
उज्जवला प्लस योजना के तहत लाभार्थी को गैस संयोजन देते विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कार्यालय सभागार में ग्राम स्वराज पखवाड़े के तहत शुक्रवार को उज्ज्वला दिवस का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि समाज के अंतिम गरीब व्यक्ति तक रसोई गैस उपलब्ध हो, यह प्रधानमंत्री का सपना है। इस सपने को साकार करने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन


इस मौके पर डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने जिले के गैस विहीन बीपीएल, अंत्योदय के सभी परिवारों को एलपीजी गैस संयोजन का लाभ उठाने की अपील की।नोडल अधिकारी चंद्रशेखर नैनवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत सभी गैस कनेक्शन विहीन बीपीएल, अंत्योदय परिवारों को एलपीजी गैस से आच्छादित किया जाना है।   नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, नोडल अधिकारी चंद्रशेखर नैनवाल, परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी आदि मौजूद थे।

लोहाघाट में उज्ज्वला प्लस योजना के अंतर्गत बीपीएल और अंत्योदय परिवारों को 127 मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, विधायक प्रतिनिधि गोविंद वर्मा ने योजना की शुरुआत की। नोडल अधिकारी बीसी पंत, ईओ कमल कुमार और गैस प्रबंधक गिरीश चंद्र आर्य, मनोज साह की देखरेख में गैस कनेक्शन वितरित किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने विचार रखे। कार्यक्रम में गैस एजेंसी के गणेश लाल साह, उमेश बिष्ट, तुलसी देवी, देवराम, टीकम सिंह, कमल किशोर फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


टनकपुर में गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामसभा फागपुर के 42, चंदनी के 7 गुदमी के 5, देवीपुरा के एक और मथियाबांज, बुड़म, सूखीढांग के 14 परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन जारी किए गए। विधायक प्रतिनिधि हरीश चंद हैसियत, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश भट्ट, सुनील वाल्मीकि ने लाभार्थियों को गैस कनेक्शन बांटे। इस दौरान गैस एजेंसी प्रबंधक कमला तिवारी, नोडल अधिकारी एआरटीओ (प्रवर्तन) वीके सिंह, ईओ जयवीर सिंह राठी, सौरभ गुप्ता, चंदनी की प्रधान गंगा गुरूंग, फागपुर की प्रधान गीता देवी, आमबाग की प्रधान पुष्पा विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें