फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा अर्चना के साथ रक्त संग्रहण केंद्र का शुभारंभ

Mon, 29 May 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
रक्त संग्रहण्‍ा केंद्र का ‌‌न‌िरीक्ष्‍ाण्‍ा करते सीएमएस डॉ.आरके जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला अस्पताल में लंबी मशक्कत के बाद रक्त संग्रहण केंद्र का शुभारंभ हो गया है। सोमवार को चिकित्सा विभाग की ओर से पूजा अर्चना के साथ ही रक्त संग्रहण केंद्र का शुभारंभ किया। पंडित धर्मानंद पांडेय ने पूजा अर्चना कराई। बुधवार 31 मई से रक्त संग्रहण केंद्र से मरीजों को राहत मिलने लगेगी। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आरके जोशी ने रक्त संग्रहण केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने रेस्ट रूम, ब्लीडिंग काउच, लैब आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल को ब्लड बैंक का लाइसेंस मिल गया है। उन्होंने बताया कि रक्त संग्रहण केंद्र से बीपीएल और गर्भवती महिलाओं को निशुल्क रक्त मिलेगा जबकि एपीएल और अन्य नर्सिंग होम को निर्धारित धनराशि देनी होगी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों को आवश्यकता पड़ने पर खून की आपूर्ति की जाएगी।
इस मौके पर एलटी मनोज मेहता, उमेद सिंह बसेड़ा आदि मौजूद रहे। बता दें कि अब तक जिला अस्पताल सहित जिले में कहीं पर भी ब्लड स्टोरेज सेंटर की सुविधा नहीं होने से प्रतिवर्ष कई प्रसव पीड़ित महिलाओं और आपातकालीन दुर्घटनाओं में कई जाने चली जाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें