फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ीधुरा महोत्सव का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

Sat, 30 Sep 2017 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
बाराकोट के लड़ीधुरा महोत्सव में कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बाराकोट विकासखंड के लड़ीधूरा में छह दिवसीय महोत्सव शुरू हो गया है। उद्घाटन के अवसर पर महिलाओं ने आंचलिक परिधानों में मां के जयकारे के साथ रामलीला मंच बाराकोट से लड़ीधुरा मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के आगे छलिया नृतक बेहतरीन प्रस्तुतियां दे रहे थे। रविवार को वित्त मंत्री प्रकाश पंत महोत्सव का विधिवत उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन


कलश यात्रा के आगे पिथौरागढ़ से आए छलिया नृतक करतब दिखाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा के लड़ीधुरा मंदिर में पहुंचने के बाद पंडित तारादत्त जोशी के पौरोहित्य में मुख्य अतिथि सतीश पांडेय और विशिष्ट अतिथि लोहाघाट के थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने दीप जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने कहा कि लड़ीधुरा महोत्सव से बाराकोट क्षेत्र को नई पहचान मिली है। कहा कि महोत्सव में उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब आदि राज्यों से कई सांस्कृतिक दल कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 

सामुदायिक समिति खाल पम्दा द्वारा कराए गए भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में मेला संयोजक प्रकाश अधिकारी, कृष्णा अधिकारी, जगदीश अधिकारी, प्रदीप ढेक, लोकमान अधिकारी, प्रकाश अधिकारी, गिरीश अधिकारी,  गिरीश अधिकारी, देवेंद्र अधिकारी, दिवान सिंह, अधिकारी, केदार सिंह अधिकारी, नवीन जोशी, दुर्गेश जोशी आदि सहयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन



महोत्सव में आज  
रविवार को अपरान्ह एक बजे स्कूली बच्चे आकर्षक झांकियां निकालेंगे। अपरान्ह तीन बजे संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट के कलाकार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। रविवार शाम को सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख निर्मल माहरा द्वारा किया जाएगा। जबकि सांस्कृतिक कला दर्पण मंच पिथौरागढ़ के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें