फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि शिक्षकों पर लाठीचार्ज की निंदा

Wed, 21 Jun 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
चंपावत में प्रदर्शन करते अतिथि शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर देहरादून में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों पर लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। वहीं, लोहाघाट में अतिथि शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

चंपावत के एक होटल में हुई बैठक में अतिथि शिक्षकों का कहना था कि वह अपनी मांगों को लेकर पांच जून से देहरादून में आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार की ओर से केवल झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं। कहा कि न्यायालय की ओर से छात्र हित को देखते हुए अतिथि शिक्षकों का कार्यकाल बढ़ाया था, लेकिन सरकार को न तो छात्र हितों की चिंता है और न ही अतिथि शिक्षकों की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला संरक्षक मोहन चिलकोटी ने कहा कि यदि सरकार अब भी नही चेती तो इस आंदोलन में अभिभावकों का सहयोग भी मांगा जाएगा। उनका कहना था कि जीआईसी पाली, गूंठ गरसाड़ी, डांडा ककनई आदि स्कूलों में वर्तमान में एक भी प्रवक्ता तैनात नहीं है। इस दौरान पंकज पांडेय, नवीन कुमार, ललित मोहन, बबीता बिष्ट आदि ने विचार रखे। वहीं, लोहाघाट के रामलीला मैदान में आयोजित बैठक में अतिथि शिक्षकों ने कहा कि भाजपा सरकार ने उनके साथ छलावा किया है। नारेबाजी करने वालों में अतिथि शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंचल सिंह कुंवर, पारस जुकरिया, जीवन पांडेय, कमलेश माहरा, ब्रजेश गहतोड़ी आदि शामिल थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें