फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलाड़ में भूस्खलन से आवासीय मकानों को खतरा

विज्ञापन
चंपावत के सिलाड़ क्षेत्र में गडेरी, अदरक के खेतों में भरा मलबा। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले के दूरस्थ चल्थी और सिलाड़ क्षेत्र में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से आवासीय मकानों को खतरा पैदा हो गया है। कुछ दिन पहले हुई बारिश के कारण सिलाड़ में भूस्खलन होने से यहां के चार-पांच आवासीय मकानों के घरों में मलबा घुस गया। आनन फानन में घर में रह रहे लोगों ने बड़ी मुश्किल से जान बचाई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान जीवन चंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात को करीब 11 बजे अचानक हुई बारिश से मलबा आने से सिलाड़ में रह रहे लोगों के घरों में पानी व मलबा भर गया। मलबे से लोगों की फसल मलबे से दब कर बर्बाद हो गयी है। उन्होंने बताया कि गांव के पांच परिवारों करीब 15 नाली भूमि पर अदरक, गडेरी एवं हल्दी की खेती की थी, जो मलबे से दबकर बर्बाद हो गयी है। साथ ही केले के बगीचे भी सब मलबे में दबकर रह गए। ग्रामीण रमेश राम, चंद्रकला देवी, मोहिनी देवी, प्रकाश राम, हरीश राम आदि ने प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें