फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: फरवरी तक पूरा होगा पूर्णागिरि में भू-धंसाव की मरम्मत का काम

Fri, 08 Dec 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में भैरव मंदिर के पास दरार भरने के काम का मुआयना करते लोनिवि के एई एलएस सामं
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम में भैरव मंदिर और कटौजिया के पास हुए भू-धंसाव की मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग और पूर्णागिरि मंदिर समिति ने संयुक्त रूप से निर्माण स्थल का मुआयना किया। लोनिवि के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत ने कहा कि दरार को भरने सहित सभी जरूरी काम फरवरी 2024 तक पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

भैरव मंदिर के पास कटौजिया क्षेत्र के पैदल मार्ग के फर्श पर दिसंबर 2022 से दरारें पड़ रही थीं। कई जगह ये दरार एक से डेढ़ फुट चौड़ी हैं। इससे आसपास भी खतरा बढ़ रहा था। भैरव मंदिर के पास रास्ते में आई दरार के निदान के लिए रास्ते को खोदकर भरान, कंक्रीट टाइल्स, दीवार और भैरव मंदिर के पास नाले की मूल निकास प्रणाली में सुधार के लिए वायरक्रेट आदि का निर्माण कराया जा रहा है।
शुक्रवार को लोनिवि के एई सामंत ने मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी के साथ निर्माण स्थल का मुआयना कर गुणवत्ता के साथ काम करने के निर्देश दिए। 29.28 लाख रुपये से होने वाले इस काम को 28 फरवरी 2024 तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें