फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मार्च से होगी लड़ीधुरा मंदिर की मरम्मत

विज्ञापन
बाराकोट लड़ीधुरा स्थित माँ भगवती, माँ महाकाली मंदिर के जीर्णोद्घार को लेकर चर्चा करते क्षेत्रीय - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के प्रसिद्ध लड़ीधुरा के मां भगवती मंदिर और मां महाकाली मंदिर की मरम्मत का काम सात मार्च से शुरू होगा। जीर्णोद्धार जन सहयोग से किया जाएगा। रविवार को बाराकोट में लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी की अध्यक्षता और प्रदीप ढेक के संचालन में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

तय किया गया कि मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए सभी ग्राम सभाओं में समितियां बनाई जाएंगी। लोगों को जन सहयोग के जरिये श्रमदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मंदिर के मुख्य पुरोहित सतीश पांडेय ने कहा कि लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रतीक है। वर्तमान में मंदिर का स्वरूप न केवल छोटा है बल्कि क्षतिग्रस्त भी है। बैठक में मंदिर निर्माण के लिए एकजुटता के साथ सहयोग करने का निर्णय लिया गया। ग्राम सभा बाराकोट, काकड़, पम्दा, बिसराड़ी, खोलासुनार, फरतोला, मिरतोली, च्यूरानी, ओखलंज और तड़ाग में ग्रामीणों को सहयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर रितेश वर्मा, देवेंद्र अधिकारी, उमेश्वर अधिकारी, सतीश पांडेय, नवीन मुरारी, रजनी जोशी, संजय वर्मा, नवल जोशी, बंशीधर जोशी, शंकर पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें