लोहाघाट के एबटमाउंट में जै माँ झूमाधुरी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विधायक पूरन सिंह फर
- फोटो : LOHAGHAT
अंतिम गेंद पर चौका लगाकर जीता पाटन इलेवन
एबटमाउंट में जै मां झूमाधुरी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। एबटमाउंट में जै मां झूमाधुरी सीजन-7 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मैच में पाटन इलेवन ने आखिरी गेंद पर चौका मार मंगोली इलेवन को पांच विकेट से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने आयोजन के लिए 11 हजार रुपये दिए। प्रतियोगिता के आयोजक पवन, अंकित, आशीष आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। मंगोली इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 15 ओवरों में 128 रन बनाए। पाटन की टीम ने 129 रन का विजयी लक्ष्य मैच की आखिरी गेंद में हासिल किया। गोलू कुंवर, पुष्कर कुंवर निर्णायक, अनिकेत कुंवर स्कोरर रहे। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुंवर, भाजपा नगर मंडल महामंत्री गिरीश कुंवर आदि थे।
फोटो 31 एलएचजी 03पी