फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लड़ीधुरा महोत्सव का हुआ विधिवत उद्घाटन

Tue, 24 Oct 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट के लड़ीधुरा महोत्सव में निकली झांकी में करतब दिखाते बाल छोलिया नृतक। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के प्रसिद्ध लड़ीधुरा महोत्सव का विधिवत उद्घाटन हो गया है। विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं ने बाजार में आकर्षक झांकियां निकालीं। मुख्य मेला 28 अक्तूबर को कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा जिसमें काकड़ और बाराकोट गांवों से मां भगवती की डोला रथ यात्राएं निकलेंगी।
विज्ञापन

लड़ीधुरा शैक्षिक और सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी की अध्यक्षता में चल रहे महोत्सव का मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने शुभारंभ किया। इस मौके पर बाराकोट के छतरी चौराहे से रामलीला मैदान तक छोलिया नृतकों के साथ जीआईसी बाराकोट, जीजीआईसी काकड़, एलीट चिल्ड्रन एकेडमी बाराकोट, विवेकानंद विद्या मंदिर पम्दा, सरस्वती शिशु मंदिर बाराकोट, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फरतोला, एल्पाइन कॉवेन्ट स्कूल लोहाघाट और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाराकोट की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक झांकियां निकालीं।
अध्यक्ष जोशी ने बताया कि महोत्सव के दौरान शैक्षिक, बौद्धिक, खेलकूद, शरीर शौष्ठव प्रतियोगिताएं होंगी जबकि रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान जगदीश सिंह अधिकारी, कृष्णा अधिकारी, विनोद अधिकारी, दुर्गेश जोशी, लोकमान सिंह अधिकारी, राजेश अधिकारी, किशोर जोशी, देवेंद्र अधिकारी, रितेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें