फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लधिया घाटी की बत्ती गुल, परेशान रहे बोर्ड परीक्षार्थी

Fri, 17 Mar 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
बिजलीघर के दो फीडर हुए ठप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लधिया घाटी के दो दर्जन से अधिक गांवों में बृहस्पतिवार रात से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी, मगर सबसे ज्यादा दिक्कतें उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को हुई।
लधिया घाटी के रीठा साहिब, खरहीं, भिंगराड़ा, बालातड़ी, बिनवालगांव, धरसौं, गोलडांडा, रमक, मंगललेख, वारसी सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम तक दो बार बिजली आई, लेकिन दोनों बार कुछ ही देर बाद फिर से बत्ती गुल हो गई। शाम 5.30 बजे बाद बिजली की सप्लाई ठप हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी। रीठा साहिब गुरुद्वारे में आने वाले तीर्थयात्रियों को भी परेशानी हुई। अलबत्ता यहां जनरेटर के जरिए बिजली व्यवस्था की गई। सर्वाधिक दिक्कतें 17 मार्च से शुरू उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को हुई। इस कारण उनकी परीक्षा तैयारी प्रभावित हुई। इन परीक्षार्थियों को लैंप और मोमबत्ती के सहारे पढ़ाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, यूपीसीएल के जेई बसंत बल्लभ गहतोड़ी का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम को आए अंधड़ की वजह से कई जगह बिजली के तार टूट गए हैं। लाइन को ठीक कराने के लिए टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें