फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लधिया, पनिया और सरयू नदी देंगी 5.48 करोड़ का खजाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले की तीन नदियों के पास बसी छह ग्राम पंचायतों की सीमा में एक माह के भीतर उपखनिज की निकासी शुरू होगी। इन नदियों से होने वाले कुल 491300 घनमीटर खनन से करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। खनन के लिए 10 नवंबर से नीलामी शुरू होगी।
विज्ञापन

जिले के छह ग्राम पंचायतों मोस्टा, रियासी बमनगांव, दियूरी, मछियाड़, रैघांव, बौतड़ी में लधिया, पनार, सरयू नदी के किनारे से रिवर बेड मैटीरियल (आरबीएम) और मलबे का निस्तारण किया जाएगा। चंपावत तहसील में 3.76 लाख, बाराकोट में 1.05 लाख, पाटी तहसील से नौ हजार घनमीटर खनन की निकासी हो सकेगी। इस सामग्री को अधिकतम चार महीने में निकालना होगा। खनन अधिकारी राजपाल लेघा ने बताया कि इसके लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू की जा रही है। चंपावत में खुली नीलामी 10 नवंबर, पाटी में 19, बाराकोट तहसील की नीलामी 20 नवंबर को होगी। उपखनिज की नीलामी से सरकार को 5.48 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है।
कोट
उत्तराखंड रिवर ट्रेनिंग नीति के तहत आरबीएम और मलबे के निस्तारण के लिए खुली नीलामी से खनन क्षेत्र का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए चंपावत, बाराकोट और पाटी तहसील में अलग-अलग तिथि को समिति के सम्मुख खुली नीलामी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र नारायण पांडेय, डीएम, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें