फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों ने 24 दिन में कमाए 700 रुपये

विज्ञापन
चंपावत में काम की तलाश में भटकते नेपाली मजदूर। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कोरोना वायरस से बचाव के लिए 22 मार्च से जारी लॉकडाउन अभी लंबा चलेगा। संक्रमण के खतरे से बचने को ये कदम जरूरी भी है। लेकिन काम ठप होने से यहां रह गए मजदूरों के सामने ढेरों चुनौतियां है। नेपाल के कर्णाली के मोगू के चार मजदूर मान बहादुर, भगवत, मान प्रसाद, पदम दत्त लॉकडाउन से चंपावत में फंसे हैं।
विज्ञापन

काम के सिलसिले में लंबे समय से वे परिवार के साथ यहां रहते हैं लेकिन 22 मार्च से शुरू लॉकडाउन के बाद से उन्हें काम नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्हें कुल 700 रुपये की मजदूरी मिली है। प्रशासन की ओर से कुछ खाद्य सामग्री मिली लेकिन वह नाकाफी है। सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों के लिए दूध की हो रही है। किराये का भी महीना पूरा होने से उन्हें चिंता सता रही है। कुछ ऐसा ही हाल जिले में तीन हजार से अधिक दिहाड़ी मजदूरों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें