बनबसा (चंपावत)। सीबीएसई बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में बनबसा सैनिक छावनी स्थित केवि एक एवं एनएचपीसी स्थित केवि दो का परीक्षा शत प्रतिशत रहा। केवि एक में पहले तीन स्थानों पर छात्राओं ने बाजी मारी जबकि केवि दो में पहले तीन स्थानों पर छात्रों का बर्चस्व रहा। केवि दो के छात्र प्रशांत बिष्ट ने सर्वाधिक अंक लाकर क्षेत्र में पहला स्थान प्राप्त किया।
केवि क्रमांक एक में दिया गंगोला ने 91. 4 प्रतिशत अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर रही प्रतिभा नागरकोटी ने 91.2 और तीसरे स्थान पर रही खुशी भंडारी ने 91 प्रतिशत अंक अर्जित किए। विद्यालय के प्राचार्य बीसी जोशी ने बताया कि हाई स्कूल में 71 परीक्षार्थियों में से सभी उत्तीर्ण रहे। केवि दो की प्राचार्या रंजना बरफाल ने बताया कि हाई स्कूल में विद्यालय के 33 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, सभी उत्तीर्ण हुए हैं। केवि क्रमांक दो में प्रशांत बिष्ट ने 94. 8 प्रतिशत अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया, 93.2 अंक अर्जित विष्णु कुमार मौर्य दूसरे स्थान पर और 92.2 फीसदी अंक लाकर अभय चंद ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे।