चंपावत/लोहाघाट। सीबीएसई के हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के नतीजों में छात्राओं ने अपना दबदबा बरकरार रखा। मेरिट में उन्होंने छात्रों को पछाड़ा। परीक्षा परिणाम पर छात्र-छात्राओं ने मुंह मीठा कर जश्न मनाया। चंपावत जिले में लोहाघाट डीएवी स्कूल की निकिता पंत और ओपीएस की हर्षित पाटनी ने 98.40 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से जिला टॉप किया। चंपावत के जवाहर नवोदय स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्य संजय शुक्ला ने बताया कि जेएनवी की संध्या रानी ने 97.40 प्रतिशत अंक हासिल किए। दीपक सिंह 96.40 और मयंक सिंह ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया।
हर्षित का इरादा डॉक्टर बनने का
लोहाघाट (चंपावत)। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में ओकलैंड पब्लिक स्कूल के 98.40 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप से जिला टॉप करने वाले हर्षित पाटनी डॉक्टर बनना चाहते हैं। हर्षित रोजाना पांच घंटे पढ़ाई करते हैं। शिक्षक पिता प्रमोद चंद्र पाटनी व गृहणी मां रेखा के बेटे हर्षित कामयाबी का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों के अलावा जोधपुर एम्स से एमबीबीएस कर रही बहिन उदिता, दादा, बुआ, चाचा व ताऊ को दिया है। हर्षित की सफलता पर परिजनों ने मुंह मीठा कर बधाई दी है।
फौज में अफसर बनना है निकिता का लक्ष्य
लोहाघाट (चंपावत)। 98.40 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप करने वाली डीएवी की छात्रा निकिता पंत सेना में अफसर बनना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि वे रोज करीब छह घंटे पढ़ाई करती हैं। वह खेलों में भी समय देती हैं। निकिता के पिता प्रकाश चंद्र पंत रेलवे में हैं, जबकि मां सुनीता गृहणी हैं। कामयाबी का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। परिजनों ने निकिता को मिठाई खिलाकर उसकी सफलता की खुशियां मनाई।
एबीसी की रिचा सबसे आगे
चंपावत। एबीसी अल्मामतार स्कूल ने उम्दा प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रबंधक मदन महर ने बताया कि रिचा जोशी 92.80 प्रतिशत, स्वाति कश्यप 89 और स्वाति जोशी 88.80 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
उदयन की रिया का उम्दा प्रदर्शन
चंपावत। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उदयन इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रबंधक दीपक जोशी ने बताया कि 95.40 फीसदी अंक के साथ रिया जुकरिया प्रथम और 93.80 के साथ शिवांशी महरा द्वितीय, 93 प्रतिशत अंकों के साथ अश्रोदित पुनेठा तीसरे नंबर पर रहीं।
यूसीएसएस का चेतन बना नंबर वन
चंपावत। यूसीएसएस ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया। सभी छात्र-छात्राएं प्रथम रहे। प्रबंधक एडवोकेट श्याम कार्की ने बताया कि चेतन रावत, सौैरभ जोशी व सागर अधिकारी प्रथम तीन नंबर पर रहे।
होली विजडम के सभी 35 छात्र आए प्रथम
लोहाघाट (चंघपावत)। होली विजडम स्कूल मानेश्वर के छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा है। 35 में सात छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्रबंधक संजय पंत, प्रधानाचार्य एलएम राय ने बताया कि प्रिंस गोस्वामी ने 95.60 फीसदी अंक के साथ स्कूल मेें पहला स्थान हासिल किया। मोहम्मद आशिम 93.80, हर्षिता पांडेय 93, शुभम अधिकारी 92.60, पारस भट्ट 92.40, अतुल रावत ने 91.60, सौरभ गोस्वामी ने 90.6 प्रतिशत नंबर हासिल किए। इसी तरह तुषार ओली, यमन पंत, प्रज्ञा पांडेय, सौरभ जोशी, दीपांशु पांडेय ने 87 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए। उम्दा प्रदर्शन पर शिक्षक दीपक वर्मा, भगीरथ सौराड़ी, हिम्मी पुनेठा, दीक्षा जोशी, रविंद्र कार्की ने बधाई दी है।
ओपीएस के आठ छात्रों के 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक
लोहाघाट (चंपावत)। ओकलैंड पब्लिक स्कूल के 35 में से आठ छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रधानार्चा रमेश चंद्र पांडेय व प्रबंधक लोकेश पांडेय ने बताया कि हर्षित पाटनी ने 9ी8.40 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंकित खर्कवाल ने 97.20, कनिका नरियाल ने 94.60, आद्या उप्रेती ने 93.40, वेदांशी ओली, हर्षवद्र्धन साह ने 91.80, आयुष गिरी ने 91.40, यश कुलेठा ने 91 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य पांडेय ने बताया कि हर्षित पाटनी ने हिंदी व सामाजिक विज्ञान और अंकित व वेदांशी ओली ने हिंदी में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शिक्षक मनोज पांडेय, डॉ. मीना राय, बीडी जोशी, एमएम भंडारी, राजेश पांडेय, नितिन तिवारी, राजेंद्र चतुर्वेदी, नरेश पांडेय, भुवन गहतेाड़ी आदि ने बधाई दी है।
डीएवी का उत्कृष्ट प्रदर्शन
लोहाघाट (चंपावत)। डीएवी स्कूल के छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। स्कूल के आठ छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्रबंधक बीसी पंत, प्रधानाचार्य बृजेश जायसवाल ने बताया कि छात्रा निकिता पंत ने 98.40 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। अक्षिता बिष्ट ने 95.40, हेमराज खर्कवाल ने 93.40, अभिनव ओली ने 92.80, सचिन खोलिया ने 92, रोहन सिंह बोहरा ने 91.20, दीपांशु भट्ट ने 90.20, प्रियांशु देव ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। निकिता, धु्रव व हेमराज ने हिंदी में पूरे 100 अंक प्राप्त किए हैं। निकिता ने अंग्रेजी व सामाजिक विषय में 99 अंक प्राप्त किए।
शत-प्रतिशत रहा मल्लिकार्जुन का नतीजा
लोहाघाट (चंपावत)। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में मल्लिकार्जुन स्कूल चंपावत व लोहाघाट का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। चंपावत के प्रधानाचार्य संजय मुरारी ने बताया कि मीनल उप्रेती, शंशाक यादव व निशा बिष्ट क्रमश: प्रथम तीन नंबर पर आए। वहीं लोहाघाट के प्रधानाचार्या भावना कलौनी, उप प्रधानाचार्य हिमांशु पांडेय ने बताया कि निकिता जोशी ने 92, सुहानी गहतोड़ी ने 85 और राहुल बोहरा ने 77 फीसदी नंबर हासिल किए।
केवि में शिवानी रही नंबर वन
लोहाघाट (चंपावत)। केंद्रीय स्कूल के छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा है। सभी 29 छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा पास की। प्राचार्य बीडी ओली ने बताया कि छात्रा शिवनी धौनी ने 95.60 फीसदी, मीतांशी खर्कवाल 89.40 व सार्थक शर्मा ने 88.80 फीसदी केे साथ प्रथम तीन स्थान हासिल किए।
गुरुकुलम एकेडमी ने दिखाया दम
लोहाघाट (चंपावत)। गुरुकुलम एकेडमी मानेश्वर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रबंधक हरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि हीरा रावत ने 9र4 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। छात्र कमल पांडेय ने 93 व छात्रा दीया बोहरा ने 81 प्रतिशत नंबर हासिल किए। कविता पुनेठा, भास्कर चौबे, रियाज अहमद, कमला बोहरा, चंद्रकला भट्ट आदि ने बधाई दी है।
87.60 फीसदी नंबर के साथ सौैरभ नंबर वन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के अकेली अंग्रेजी माध्यम स्कूल एलीट चिल्ड्रन एकेडमी के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। प्रबंधक राजू गड़कोटी ने बताया कि हाईस्कूल के द्वितीय बैच का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। सौरभ जोशी ने 87.60 फीसदी अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। जबकि देवेंद्र शर्मा ने दूसरा और अखिल अधिकारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।