चंपावत में केंद्रीय विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक लेतें एसएसबी के कमांडेंट प्रमोद देवरानी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। इसी शिक्षा सत्र में खुले चंपावत के सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के केंद्रीय विद्यालय (केवि) के लिए कक्षाओं के संचालन के लिए जरूरी सामग्रियों की खरीद को हरी झंडी मिली। मंगलवार को एसएसबी कमांडेंट प्रमोद देवरानी की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए सुझाव दिए गए। विद्यालय के लिए पुस्तकालय, प्रयोगशाला, कंप्यूटर सहित अन्य जरूरी सामग्री की खरीद अनुमति ली गई।
इस सत्र से संचालित इस केवि में फिलहाल पांचवीं तक की कक्षाएं चल रही हैं। इसमें 189 छात्र-छात्रा पढ़ रहे हैं। हर साल एक-एक कक्षा बढ़ाई जाएगी। चंपावत केवि का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे लोहाघाट के प्राचार्य वासुदेव ओली ने बताया कि कोविड-19 के चलते अभी ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। बैठक में शिक्षक प्रतिनिधि प्रकाश पुनेठा, डिप्टी कमांडेंट हरेंद्र, जगत राम, मुकेश गिरी, नरेशपाल वर्मा, हेमलता बोहरा शामिल थे।