फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारी सैलजा का कार्यकर्ताओं को संदेश: कहा- मतभेद भुलाकर एकजुट हो जाओ, इस बार कांग्रेस की सरकार बनानी है

Wed, 18 Nov 2026 05:27 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

लोहाघाट में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का संदेश दिया और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत को हर कार्यकर्ता का लक्ष्य बताया।
विज्ञापन
कुमारी सैलजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने लोहाघाट में जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी को पार्टी की जीत को अपना लक्ष्य बनाना होगा। सभी को केवल कांग्रेस के लिए काम करना है।

विज्ञापन


कुमारी सैलजा ने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार के मंत्रियों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य के मंत्री भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा। आपसी मतभेदों को किनारे रखकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करना ही सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें