फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले का दौरा कर वापस गया कर्नाटक का 50 सदस्यीय दल

विज्ञापन
लोहाघाट पीजी कॉलेज में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के समापन पर कर्नाटक के दल को विदाई देते लोग - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत कर्नाटक से चंपावत जिले के पांच दिनी भ्रमण को आया दल वापस लौट गया है। दल में शामिल 50 छात्र-छात्राओं को यहां की संस्कृति, रहन सहन, खानपान, प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों, परंपराओं, त्यौहारों से रूबरू कराया गया। समापन मौके पर इस दल ने खड़ी होली का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार गुरुरानी की अध्यक्षता और नोडल अधिकारी डॉ. अर्चना त्रिपाठी के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने कर्नाटक के अतिथि प्रवक्ताओं को कुमाऊं की संस्कृति से रूबरू कराया। आंचलिक परिधान रंग्याली पिछौड़ा, ऐंपण और छात्र-छात्राओं को कापी-कलम भेंट की। विशिष्ट अतिथि अद्वैत आश्रम के स्वामी नरसिंहानंद ने विचार रखे। दल में शामिल कर्नाटक के समन्वयक डॉ. शंकारामा, एस पाटिल, वाईएन हिरेमर, डॉ. संतोष हुगे, प्रो.अरुण कुमार बननागर, प्रो. राघवेंद्र घघूगूंटी, राजशेखर मडियावाला आदि शामिल थे। डॉ. महेश त्रिपाठी के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. धर्मेंद्र राठौर, डॉ. स्वाति मेलकानी, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. रामभगत लोहिया, डॉ. विमला देवी, डॉ. सीमा नेगी, मीना मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें