फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: संगीता मैं फोन करूलो, तू ना उठाली मैसेज करूलो...

Fri, 10 Oct 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के रौंसाल में आयोजित कुमाऊं एकता महोत्सव में लोक गायक जितेंद्र तोम्क्याल के गीतों पर झू
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे रौशाल में तीन दिवसीय कुमाऊं एकता महोत्सव की धूम मची हुई है। महोत्सव में पहुंचे प्रसिद्ध लोक गायक जितेंद्र तोम्क्याल के गीतों पर दर्शक जमकर झूमे। रामलीला मैदान में आयोजित महोत्सव में महोत्सव समिति अध्यक्ष सतीश भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने किया।
विज्ञापन

लोक गायक गायक जितेंद्र तोम्क्याल ने हाई नीरु भलि छाजिरे तेरो आंखू को काजल..., संगीता मैं फोन करूलो, तू ना उठाली मैसेज करुलो..., खिल-खिल हंसली..., मांठू-मांठू हिट मानूली... गीतों की प्रस्तुति से समा बांध दिया। स्थानीय कलाकार सोनू कलमधारी ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। संचालन संजय पांडे ने किया। विशिष्ट अतिथि सुभाष बगौली, निर्मल माहरा, मोहित पाठक, गोविंद सिंह बोहरा रहे। इस दौरान बसंत भट्ट, मोहन सिंह, चंद्रकांत तिवारी, संजय भट्ट, प्रकाश सिंह नैनराम आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें