फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ ने किया प्रदर्शन

Sat, 09 Dec 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते टैक्सी यूनियन के वाहन चालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। पुराने सवारी वाहनों में भी गति नियंत्रक यंत्र लगाने की अनिवार्यता के विरोध में शनिवार को टैक्सी चालक सड़क में उतर आए। उन्होंने मोटर स्टेशन में प्रदर्शन कर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को ज्ञापन भेजा। आक्रोशित टैक्सी चालकों का कहना था नई गाड़ियों में गति नियंत्रक यंत्र लगाने का वह विरोध नहीं कर रहे हैं। लेकिन पुराने वाहनों में भी यंत्र लगाने की अनिवार्यता का फरमान जारी होने से टैक्सी चालकों के समक्ष आर्थिक संकट आ गया है। 

गति नियंत्रक यंत्र को लगाने में 15 से 20 हजार रुपये का खर्च आ रहा है। जिसे उठा पाना सभी टैक्सी चालकों के बस की बात नहीं है। इससे पूर्व भी राज्य सरकार की ओर से वाहनों के बीमा राशि में एकाएक कई गुना की बढ़ोत्तरी की है। जिससे अभी वाहन चालक उबर भी नहीं पाए हैं कि गति नियंत्रक यंत्र लगाने के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने वर्ष 2017 से पूर्व के वाहनों में गति नियंत्रक यंत्र लगाने का विरोध जारी रखने का ऐलान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 उनका कहना है कि नए वाहनों में कंपनी की ओर से ही गति नियंत्रक यंत्र लग कर आए तो ठीक है। महासंघ उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में प्रदर्शन करने और ज्ञापन भेजने वालों में भीम सिंह, महेंद्र कुमार, सूरज सिंह पाटनी, हुकुम सिंह, सतीश भट्ट, देव सिंह, सुरेश चंद्र, सुनील सिंह चौहान, किशोर सिंह, खीम सिंह, सचिन, राजू सिंह, लक्ष्मण सिंह, सलीम, अबरार, दीवान सिंह, दीपक भट्ट, कमल सिंह, नारायण सिंह, प्रेम बल्लभ भट्ट आदि टैक्सी चालक शामिल रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें