फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कुमाऊं कार रैली से राज्य के पर्यटन, संस्कृति का प्रचार-प्रसार

Tue, 16 Sep 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में प्रवेश करती भव्य कुमाऊँ कार रैली। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
चंपावत। कुमाऊं कार रैली का चंपावत पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। पंचशूल टस्कर्स टीम ने कुमाऊंनी और छलिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों दी। माउंट कार्मेल स्कूल के बैंड और एनसीसी बटालियन, चंपावत के कैडेटों ने प्रस्तुति देकर उत्साह का संचार किया। कुमाऊं की संस्कृति, पर्यटन और रणनीतिक महत्व को वैश्विक मंच पर ले जाने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तर भारत क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना की यह पहल केवल एक खेल आयोजन नहीं है बल्कि राष्ट्रीय गौरव, रोमांच और सीमांत पर्यटन को एक नई दिशा देने का अभियान है। रैली का आयोजन पंचशूल ब्रिगेड की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में किया गया है।
उन्होंने बताया कि रैली बरेली से शुरू होकर बनबसा, चंपावत, पिथौरागढ़, गुंजी, आदि कैलाश, लिपुलेख, धारचूला, डीडीहाट, नैनीताल से होते हुए बरेली आकर संपन्न होगी। इस दौरान ब्रिगेडियर गौतम पठानिया, लेफ्टिनेंट कर्नल भगवती सिंह राठौर, एसडीएम सदर चंपावत अनुराग आर्या, सीएम प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र तिवारी, कर्नल राकेश पाठक, सेवानिवृत्त कर्नल बीडी जोशी, मेजर जनरल केजेएस गिल, कैप्टन रंधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत में प्रवेश करती भव्य कुमाऊँ कार रैली। स्रोत: सूचना विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें