गणतंत्र दिवस जिले भर में धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन परिसर में आयोजित किया गया। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस परेड की सलामी ली।
परेड का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक ध्यान सिंह ने किया गया। डीएम और एसपी लोकेश्वर सिंह ने नागरिकों से उन्नत राष्ट्र के निर्माण के लिए पूरी से कार्य करने का आह्वान किया। विभिन्न विभागों ने झांकियां निकालीं।
छात्र-छात्राओं एवं सूचना विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों व देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। परेड में आईटीबीपी लोहाघाट प्रथम, एसएसबी चंपावत द्वितीय और पुलिस लाइन तीसरे स्थान पर रही। इससे पूर्व सुबह को जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों, अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रभातफेरी निकाली। सुबह 9.30 बजे सभी कार्यालयों में झंडारोहण हुआ।
लोहाघाट कचहरी में एसडीएम आरसी गौतम ने ध्वजारोहण किया। बाद में एसडीएम ने न्यायिक बंदीगृह में जाकर कैदियों को फल, मिठाई बांटी। नगर पंचायत में चेयरमैन गोविंद वर्मा ने ध्वजारोहण किया। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। बीडीओ एमसी परगांई, बाराकोट विकास खंड में बीडीओ केके पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
पाटी तहसील में एसडीएम शिप्रा जोशी ने ध्वजारोहण किया। लोहाघाट, पाटी और बाराकोट विकास खंड के सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गड्यूडा नवीन में प्रधानाध्यापक नवीन चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जीआईसी डोबाभागू में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष ज्योति राय रही। उन्होंने विद्यालय के लिए चार कंप्यूटर देने की घोषणा की। भाजपा लोहाघाट नगर मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने ध्वजारोहण किया।
वहां 36वीं वाहिनी आईटीबीपी लोहाघाट के उप सेनानायक जय प्रकाश यादव, 5वीं वाहिनी एसएसबी के उपसेनानायक संतोष पंडित, प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल, रेखा देवी, नगरपालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मो.याकूब, सीडीओ टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गब्र्याल, दयानंद सरस्वती, वरिष्ठ कोषाधिकारी हेमेंद्र प्रकाश गंगवार, सीओ ध्यान सिंह व विपिन पंत, आरआई भगवत राणा, सहायक निदेशक मिल्क एनएस डुगंरियाल सहित सिविल एवं पुलिस अधिकारी, आम जन व अन्य लोग उपस्थित रहे।
इन अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित
चंपावत। पुलिस लाइन में डीएम और जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। इनमें तामली थानाध्यक्ष मनीष खत्री, पाटी थानाध्यक्ष योगेश दत्त, एसओजी प्रभारी विरेंद्र सिंह रमौला, शारदा बैराज चौकी प्रभारी गोविंद सिंह बिष्ट, प्रभारी एएचटीयू मंजू पांडेय, कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, मनोज बैरी, मतलूब खान, दीपक प्रसाद, सद्दाम हुसैन, भुवन पांडेय, कैलाश राम, प्रताप गडिय़ा, रविंद्र कुमार, जीवन सिंह सौन, दुर्गानाथ, सुनील आगरी, तुलसी प्रसाद, एचपीयू, जीवन चंद्र, तनवीर आलम, जीवन पांडेय, परविंदर राणा, हरीश राणा, जाकिर हुसैन, नवीन राम, परमजीत सिंह और बाबूलाल आदि शामिल हैं।
चंपावत में अतिथियों के साथ क्रास कंट्री रेस के विजेता।- फोटो : CHAMPAWAT
बनबसा मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल के बच्चे देश भक्ति गीत प्रस्तुत करते।- फोटो : TANAKPUR
गणतंत्र दिवस पर चंपावत में पुलिस परेड का निरीक्षण करते डीएम और एसपी।- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर परेड निकालते पुलिस के जवान।- फोटो : CHAMPAWAT