कुलेठी, डूंगरासेठी, खर्ककार्की ढकना बडोला आदि स्कूलों में छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को योग कराया गया। रविवार होने से इन स्कूलों में 21 जून को होने वाला योग दिवस को 19 जून को ही मनाया गया।
छात्रों को योग, आसन और प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, कपालभांति, पूरक, कुंभक, रेचक, गोमुखासन आदि कराए। डा. बीसी जोशी, राजेंद्र गहतोड़ी, डा. डीडी जोशी, एमपी जोशी, बीडी फुलारा, सतीश जोशी, नारायण राम आदि ने योगासनों की जानकारी दी। बाद में हिमवत्स संस्था आशा फॉर एजुकेशन सिलीकॉन वैली सचिव डा. एचडी बिष्ट ने छात्रों को नि:शुल्क कापियां और विटामिन युक्त दवाएं बांटी। इंग्लैंड से आए भारतीय मूल के आकाश बलानी का भी स्वागत किया।